{"_id":"5c9bb7d4bdec22141e223546","slug":"151553709012-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को दें गति: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को दें गति: डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को दें गति: डीसी
उपायुक्त कार्यालय परिसर में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने जिला में लिंगानुपात में सुधार और 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग की शिशु मृत्युदर में कमी लाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई। वे जिलाधीश कार्यालय के सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के कार्यान्वयन के संदर्भ में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लैंगिक असंतुलन को दूर करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी जागरूकता पर बल दिया गया है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जिले में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम सहित अन्य सभी कानूनी प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन एवं लोगों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जाने पर बल दिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत कुमार ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरदर्शन गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।