फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शीतला-त्यामल सड़क पर रात के अंधेरे में की टारिंग

शीतला-त्यामल सड़क पर रात के अंधेरे में की टारिंग

Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शीतला-त्यामल सड़क पर रात के अंधेरे में की टारिंग
डाडासीबा (कांगड़ा)। उपमंडल डाडासीबा के अंतर्गत शीतला-त्यामल रोड पर एक ठेकेदार ने दिन की बजाय रात के अंधेरे में सड़क की टारिंग करवा दी। लोगों का कहना कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। सड़क निर्माण कार्य को लेकर विभाग की इस तरह की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने खासा रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपाल शर्मा, दिनेश कुमार, मनोहर लाल, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजीव शर्मा, रमेश वडालिया, आंचल राणा आदि ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते ही ठेकेदार मनमाने ढंग से रात को निर्माण कार्य को अंजाम दे रहा है, जोकि नियमों की सरासर अवहेलना को दर्शाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में अधिशासी अभियंता देहरा गुरचरण राणा ने कहा कि रात के समय में निर्माण कार्य किया जाना सरासर गलत है। अगर कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार से उस कार्य को दोबारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed