{"_id":"5bc78295bdec2269b6429948","slug":"151539801749-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला में हुआ सीता हरण, फतेहपुर बाली-सुग्रीव के बीच युद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला में हुआ सीता हरण, फतेहपुर बाली-सुग्रीव के बीच युद्घ
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोटला में सीता हरण, फतेहपुर बाली-सुग्रीव के बीच हुआ युद्ध
कोटला/ फतेहपुर (कांगड़ा)। कोटला रामलीला मैदान में श्रीराम लीला मंचन की सातवीं संध्या में सूर्पनखा के नखरे एवं लक्ष्मण की ओर से उसकी नाक काटना, खरदूषण का मदिरालय एवं सीता हरण के दृश्यों का मंचन किया गया। न्यू रामलीला क्लब कोटला के संचालक अंजु शर्मा और संदीप कुमार ने बताया कि राम का अभिनय राकेश, लक्ष्मण का आशीष, सीता माता का कार्तिक, लंकापति रावण का अभिनय विजय कुमार और सूर्पनखा का अभिनय लवलू ने निभाया। वहीं, नृसिंह युवा मंच रामलीला क्लब फतेहपुर में रामलीला मंचन के दौरान सुग्रीव और बाली के युद्ध दृश्यों का मंचन हुआ। इस मौके पर नूरपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीता गुलेरिया ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर मंच के कलाकारों ने सुग्रीव और बाली की लड़ाई के दृश्य पेश कर जनता का भरपूर मनोरंजन किया।