फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   तीन पंचायतों को मिले प्रधान, पांच को मिले उपप्रधान

तीन पंचायतों को मिले प्रधान, पांच को मिले उपप्रधान

Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तीन पंचायतों को मिले प्रधान, पांच को मिले उपप्रधान
धर्मशाला (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा की तीन पंचायतों को रविवार को प्रधान मिल गए, जबकि पांच पंचायतों को उपप्रधान। रविवार को जिले की विभिन्न 54 पंचायतों में वार्ड सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव हुआ। रविवार को वार्ड सदस्य, पंचायत प्रधान और उपप्रधानों के मतों की गिनती की गई, जबकि बीडीसी और जिप सदस्यों के लिए मतों की गिनती सोमवार को होगी।
विज्ञापन

प्रधान पद के हुए उपचुनाव में कलूंड पंचायत की सरदारी नरेंद्र कुमार को मिली है। खंड विकास भवारना की कलूंड पंचायत में नरेंद्र कुमार को 650 और मनू देवी को 492 मत मिले। वहीं नगरोटा बगवां की कंडी पंचायत में प्रीतम चंद ने रूप चंद को हराया। सुलह की मरूहूं पंचायत में जगदीश चंद ने विक्रम सिंह को हराया। वहीं नूरपुर विस क्षेत्र की गनोह पंचायत में अमित कुमार उपप्रधान बने हैं। अमित कुमार ने चंदा सिंह को 43 मतों से हराया है। बलोह पंचायत में उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में अमन कुमार शर्मा को विजय घोषित किया गया है। चुनाव मैदान में कुल सात उम्मीदवार उतरे थे। बीहन पंचायत में उपप्रधान के लिए 53.94 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें तरसेम सिंह ने इंद्र सिंह को हराकर उपप्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया। बस्सी पंचायत में उपप्रधान के लिए 71.43 फीसदी मतदान हुआ। इसमें गुलजार सिंह जीते हैं।
विज्ञापन


ये जीते वार्ड पंच का चुनाव
आरठ झिकली पंचायत में वार्ड तीन में पंच पद के लिए हुए चुनाव में लक्ष्मी देवी को 63, जंग बहादुर को 62 व श्याम लाल को 27 मत मिले। गोपालपुर पंचायत के वार्ड दो में पंच पद के लिए संध्या देवी और लमलेहड़ पंचायत के वार्ड तीन में सुनील कुमार को पंच चुना गया। सरी पंचायत के वार्ड नंबर-4 में सरला देवी, मतियाल के वार्ड नंबर-4 से ओंकार चंद, मैला पंचायत के वार्ड नंबर-पांच से तृप्ता देवी, बागकुल्जा के वार्ड नंबर-चार से दिनेश कुमार निर्विरोध चुने गए। कोसरी के वार्ड नंबर-दो में तृप्ता देवी पंच बनी हैं। विकास खंड बैजनाथ की पंचायत गदियाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-एक में वीना देवी और खड़ानाल पंचायत के वार्ड नंबर-छह में माधव प्रसाद शर्मा को पंच चुना गया, जबकि धरेड़ के वार्ड नंबर-पांच में धोगरू राम को निर्विरोध विजयी घोषित किया। इसके अलावा परागपुर विकास खंड की सेहरी पंचायत के वार्ड पंच के चुनावों में रामकृष्ण विजयी रहे। गरली पंचायत के वार्ड पंच चुनाव में सुरेश कुमार विजय घोषित हुए। विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत खब्बल के वार्ड नंबर-दो से कुलविंदर ने जीत हासिल की है। विकास खंड पंचरुखी की भुलाना पंचायत के वार्ड-एक में शेर सिंह और अप्पर दतल में सुनील कुमार को वार्ड सदस्य चुना गया। इसके अलावा अगोजर और दियोग्रां में निर्विरोध पंचायत सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुए बीडीसी और जिप सदस्य के लिए चुनाव
विकास खंड परागपुर के तहत बणी वार्ड नंबर-40 में जिप सदस्य का उपचुनाव हुआ। इसमें 38.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव में अरुणा डोगरा और रीता ठाकुर के बीच मुकाबला है। विकास खंड पंचरुखी के तहत छैक वार्ड में बीडीसी के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed