फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अक्तूबर में होनी थी राजेंद्र सिंह की शादी

अक्तूबर में होनी थी राजेंद्र सिंह की शादी

Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
अक्तूबर में होनी थी राजेंद्र सिंह की शादी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां खुशियां मातम में बदल गईं। बीएसएफ में तैनात राजेंद्र सिंह की अक्तूबर में शादी थी, लेकिन उससे पहले वह दुनिया से चला गया। जाझवां गांव की पिंकी देवी पर मानो जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हो। दो साल पहले अचानक पति की मौत हो गई थी, जिससे अभी परिवार उबरा भी नहीं था कि अब 28 साल का जवान बेटा राजेंद्र सिंह चला गया।
विज्ञापन

मई में राजेंद्र सिंह का रिश्ता तय हुआ था। छुट्टी काटकर श्रीगंगानगर पहुंचने के बाद राजेंद्र का तबादला छत्तीसगढ़ के लिए हो गया। छत्तीसगढ़ जाते समय उसकी यूनिट लखनऊ कुछ देर के लिए रुकी। गर्मी का मौसम होने से वहां पर राजिंद्र सिंह ने नहाना उचित समझा। नहाने के उपरांत जब वह कपड़े पहनने लगा तो उसने अपने साथी से कान में दर्द होने की बात कही। आगे जाने की बजाए दवाई लेकर दूसरे दिन जाने की बात कही। लखनऊ से साथ आए बीएसएफ के एक जवान ने बताया कि 14 जुलाई को ज्यों ही उसने कूलर में पानी डालने के लिए उसका ढक्कन खोला। कूलर के नीचे बैठे एक सांप ने उसके पैर पर डंक मार दिया। इसके बारे में उसने लखनऊ में डॉक्टरों से बात की। इलाज करवाते समय सेहत में सुधार होने की बजाए उसकी स्थिति और भी बिगड़ती चली गई। ऐसे में गले की बढ़ती सूजन को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली एम्स रैफर कर दिया। एम्स में भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। रविवार सुबह 7:37 बजे उसने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed