फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कागजात पूरे न होने पर

कागजात पूरे न होने पर

Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कागजात पूरे न होने पर
कागजात पूरे न होने पर 8 वोल्वो बसों के चालान
विज्ञापन

पुलिस-परिवहन विभाग की टीम ने धर्मशाला में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से दिल्ली सहित अन्य राज्यों का रुख करने वाले लग्जरी बसों का शनिवार शाम जिला पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एएसपी दिनेश शर्मा, आरटीओ मेजर विशाल शर्मा और सदर थाना प्रभारी सुनील राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों सहित कुल 11 बसों को निरीक्षण के लिए रोका गया। इस दौरान आठ बस चालक मोटरवाहन अधिनियम के मानकों पर खरा नहीं उतरे, जिसके चलते उनके चालान कर 15 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। इसके अलावा इन वोल्वो बस चालकों को हिदायत दी गई कि वे आगे से अपने बसों को धर्मशाला-चड़ी संपर्क मार्ग पर पार्क करें, ताकि यहां पर किसी प्रकार की जाम की स्थिति पैदा न हो।
बाक्स
बसों की चेकिंग करेंगे स्नीफर डॉग
वहीं जिला पुलिस ने अब पर्यटन नगरी से चलने वाली वोल्वो बसों में यात्रियों के सामान की जांच स्नीफर डॉग से करवाने का फैसला लिया है, ताकि अगर इन वोल्वो बसों में नशे के उत्पादों की तस्करी होती है तो उस पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


एक स्कूली बस को किया जब्त
जिला पुलिस के स्कूली बसों की चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को तीन बसों में अनियमितताएं पाए जाने पर 900 रुपये चालान के रूप में वसूल किए। इसके अलावा एक निजी स्कूल बस को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शनिवार को कांगड़ा पुलिस ने वोल्वो बसों की चेकिंग का अभियान छेड़ा। इस दौरान जिला मुख्यालय में एचआरटीसी सहित कुल 11 बसों की चेकिंग की गई, जिनमें आठ बसों में अनियमितताएं पाए जाने पर चालान काटे गए। -संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed