फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दाड़ी में बेकार बह रहा पेयजल, आईपीएच नहीं ले रहा सुध

दाड़ी में बेकार बह रहा पेयजल, आईपीएच नहीं ले रहा सुध

Tue, 03 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दाड़ी में बेकार बह रहा पेयजल, आईपीएच नहीं ले रहा सुध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के दाड़ी में हर रोज हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है। यहां पर हो रही पानी की लीकेज को ठीक करने के लिए आईपीएच कोई कदम नहीं उठा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने जुलाई, 2017 में पहली बार पेयजल लीकेज की शिकायत की थी, लेकिन उसके आठ महीने बीत जाने के बाद भी पाइपों की मरम्मत नहीं की गई है।

दाड़ी निवासी आरसी राणा के कहा कि यहां पेयजल पाइपों से लीकेज के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने इस लीकेज को रोके जाने के लिए अपना कर्तव्य समझते हुए बाकायदा आइपीएच अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ ही लिखित शिकायत की थी, लेकिन इस शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। जुलाई, 2017 के बाद इस दिशा में पुन: मार्च माह में भी आईपीएच अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई अमल ही नहीं हुआ है। उन्होंने आईपीएच से मांग उठाई है कि जहां-जहां पेयजल पाइपों में लीकेज है उन्हें दुरुस्त किया जाए, ताकि गर्मियों के मौसम में जनता की आधी दिक्कत को सुलझाया जा सके। उधर, आइपीएच के धर्मशाला अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता विवेक वीर राणा ने कहा कि जहां-जहां पाइपें लीक हैं उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए पेयजल सप्लाई को भी चार अप्रैल को सुबह 10 से कार्य समाप्ति तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed