{"_id":"5a6e13244f1c1b82268b6df7","slug":"151517163300-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में स्थापित होंगे 70 और भूमिगत कूड़ादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में स्थापित होंगे 70 और भूमिगत कूड़ादान
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में 70 और स्थानों पर भूमिगत कूड़ादान स्थापित किए जाएंगे। नगर निगम ने इन कूड़ादानों को स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इससे पहले भी धर्मशाला के विभिन्न स्थानों पर 70 भूमिगत कूड़ादान स्थापित किए गए हैं। पिछले साल जुलाई माह में इन कूड़ादानों को स्थापित किया था। अब नए 70 स्थानों पर भूमिगत कूड़ादान स्थापित किए जा रहे हैं। भूमिगत कूड़ादान में एक स्थान पर ही दो प्रकार के कूड़ादान स्थापित किए जा रहे हैं। जिसमें गीला और प्लास्टिक युक्त कूड़ा अलग-अलग डालने का व्यवस्था रहेगी।
नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी ब्यास ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए 70 और भूमिगत कूड़ादान स्थापित करने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लोगों को कूड़ादान में कूड़ा डालने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
---
बाक्स
घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना असफल
वैसे तो नगर निगम धर्मशाला ने घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना शहर के विभिन्न वार्डों में शुरू की थी, लेकिन यह योजना सफल नहीं हो पाई। इस कारण अब शहर में भूमिगत कूड़ादानों की संख्या बढ़ाई जा रही है, ताकि लोग खुले में कूड़ा न फेंकें ।