{"_id":"5a6e12574f1c1b8e268b6e31","slug":"151517163095-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ में सीएम ने किया विज्ञान लैब भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ में सीएम ने किया विज्ञान लैब भवन का शिलान्यास
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बीड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बीड़ में मुख्यमंत्री ने रावामा स्कूल बीड़ में करीब सवा करोड़ की राशि से बनने वाले विज्ञान लैब भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री 6 बजे बैजनाथ पहुंचे और मेला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में भारी संख्या में उपस्थित लोग ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री को सुनते रहे। बाद में ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। पुजारी सुरिंद्र आचार्य और सुरेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को मंदिर के इतिहास की जानकारी दी। उसके बाद सीएम महाकाल गए। वहां, मंदिर के सौंदर्यीकरण और श्मशान घाट की मरम्मत, सराय भवन के कमरों का शिलान्यास करने के बाद दो पेयजल योजनाओं चकोल बेहडु एवं रक्कड मझैरणा और झिकली भेठ कौकेना का शिलान्यास किया। इससे पूर्व मंदिर पुजारी राम कुमार शर्मा ने महाकाल में मुख्यमंत्री से मंदिर में पूजा अर्चना करवाई। मुख्यमंत्री अपने तय कार्यक्रम से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंचे। लेकिन, मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों का क्रेज भरी ठंड में भी कम नहीं हुआ। कार्यक्रम संपन्न होने तक लोग मुख्यमंत्री की जनसभा में रहे।