{"_id":"5a42911a4f1c1b8b688bab56","slug":"151514311962-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा इलेवन टीम ने जीती चैलेंजर ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा इलेवन टीम ने जीती चैलेंजर ट्रॉफी
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में हुई टी-20 नगरोटा चैलेंजर ट्रॉफी पर नगरोटा इलेवन टीम ने लगातार पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। विजेता टीम ने फाइनल मैच में एक कड़े मुकाबले में धर्मशाला इलेवन टीम को मात्र तीन रन से कराकर ट्रॉफी और 15 हजार नकद इनामी राशि प्राप्त की। उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 7100 रुपये की इनामी राशि भेंट की गई। एनसीटी क्लब नगरोटा बगवां की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन पर नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया ने विजेता टीमों को इनाम बांटे। प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शित करने वाले धर्मशाला टीम के मोंटी को मैन ऑफ टूर्नामेंट और फाइनल मैच में बेहतर गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
फाइनल मैच में नगरोटा इलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धर्मशाला की टीम को 120 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन धर्मशाला की टीम सात विकेट पर 117 रन ही बना सकी। विजेता टीम के दीक्षांत ने 51 रन का योगदान देकर अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। मेजबान क्लब के अमित कुमार, गुलशन और सौरभ ने बताया कि एक माह चली प्रतियोगिता में जिला भर से 32 टीमों ने भाग लिया।