{"_id":"5bad238a867a557ff9674e82","slug":"141538073482-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज ाली अस्पताल का साढ़े 15 लाख का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज ाली अस्पताल का साढ़े 15 लाख का बजट पास
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल जवाली में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के चेयरमैन अरुण शर्मा ने की। विधायक अर्जुन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बीएमओ गंगथ डॉ नीरजा गुप्ता विशेषतौर पर उपस्थित रही। विधायक ने कहा कि जल्द ही रिक्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
एसएमओ जवाली डॉ संदीप महाजन ने सालभर का लेखाजोखा रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में तकरीबन 12 लाख पांच हजार 500 रुपये खर्च करने का बजट रखा गया था, जिसमें से 966042 रुपये खर्च हुए। वर्ष 2018-19 में 15 लाख 50 हजार रुपये खर्च करने को बजट पास किया गया। इसके अलावा अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य कर्मियों के पदों को भरने की भी मांग रखी गई। इस मौके पर नगर पंचायत जवाली की अध्यक्ष पुष्पा चौधरी, डॉ. प्रीति, व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष रविन्द्र कपिला, तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरी राणा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग जवाली युद्धवीर सिंह, बीईईओ आशा रानी, फार्मासिस्ट भारत भूषण, सुनील धीमान, वरिष्ठ लैब तकनीशियन बलकार सिंह, वार्ड सिस्टर इंद्रा सोनी, एक्स-रे तकनीशियन बसिया सिंह, नेत्र विशेषज्ञ अंजू कुमारी, क्लर्क दीपक, चेतन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पिंकू, देव राज आदि मौजूद थे।