{"_id":"5b5b61174f1c1b4d748b74db","slug":"141532715287-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को 12 बजे बजा डीसी ऑफिस का हूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को 12 बजे बजा डीसी ऑफिस का हूटर
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में वीरवार मध्य रात्रि उपायुक्त कार्यालय में लगा हूटर बज उठा। लोगों में हड़कंप मच गया और वह अधिकारियों को फोन घुमाने लगे। बाद में पता चला कि हूटर गलती से बजा था।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे उपायुक्त कार्यालय में हूटर बजने के बाद लोग परेशान हो गए। दरअसल उपायुक्त कार्यालय में सुबह दस बजे और सायं पांच बजे छुट्टी के समय यह हूटर बजता है, जबकि आपातकालीन समय में भी इस हूटर को बजाने की व्यवस्था है। इसलिए वीरवार रात 12 बजे हूटर बजते ही लोगों ने आपातकाल जैसी स्थिति का अंदेशा होने पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस थाना में फोन घुमा दिए। इसके अलावा किसी आपात स्थित के बारे में सोचकर अपने सगे संबंधियों को भी फोन घुमा दिए। हालांकि, बाद में लोगों को पता चला कि यह हूटर गलती से बजा है, जबकि शहर में किसी प्रकार की कोई आपातकालीन स्थिति नहीं है।
कोट्स
उधर, एसडीएम धर्मशाला रमेश रमोत्रा ने बताया कि शॉट सर्किट की वजह से मध्यरात्रि हूटर बजा था। इसे ठीक करवा दिया गया है।