{"_id":"5ad8d9fa4f1c1ba6018b586d","slug":"141524161018-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन क्रास कंटरी रन ज्वालाजी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन क्रास कंटरी रन ज्वालाजी में
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ओपन क्रॉस कंट्री दौड़ 22 को ज्वालाजी में
कांगड़ा। ज्वालाजी के निकट घलौर गांव में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। 22 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस प्रतिस्पर्धा में 32, 16 और आठ किलोमीटर की दौड़ नामी और शौकिया धावकों के हिस्सा लेने की चर्चा है, जबकि महिला प्रतिभागियों के लिए पांच किलोमीटर ट्रैक की प्रतिस्पर्धा अलग से रहेगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य आयोजक मेजर आरसी शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं के लिए दो लाख रुपये के नकद इनाम बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मकसद प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मेजर शर्मा ने कहा कि आयोजन में फोर्टिस कांगड़ा बतौर मेडिकल पार्टनर, जबकि हिमाचल टूरिज्म भी सहयोग प्रदान कर रहा है। अल्टीमेट सर्वाइकल संस्था की ओर से 21 अप्रैल को सेल्फ डिफेंस पर एक वर्कशाप का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मृगांका डढवाल महिलाओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाएंगी।