फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना लक्ष्य: उपायुक्त

दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना लक्ष्य: उपायुक्त

Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना लक्ष्य: उपायुक्त
दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना लक्ष्य : उपायुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कुमार ने निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर विचार विमर्श के लिए धर्मशाला में विभागीय अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण, मतदान केंद्रों में प्रदान सुविधाओं की समीक्षा, उनकी समस्याओं और समाधान पर विचार किया गया। इसके अलावा दिव्यांगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए नए सुझावों, उपायों एवं नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सभी की भागीदारी जरूरी है। प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों को सक्रियता से जोड़ने के लिए सहूलियतें प्रदान करने एवं सुविधाजनक माहौल प्रदान करने पर जोर दे रहा है। उन्होंने सभी पात्र दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोनल अस्पताल धर्मशाला में हर सप्ताह शनिवार को लगने वाले दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर में आने वाले लोगों से मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज होने के बारे में भी जानकारी लें और जिन पात्र लोगों का नाम सूची में दर्ज नहीं है उन्हें पंजीकरण फॉर्म दें। मतदाता फॉर्म भर कर वहीं सौंपें। इसके पश्चात निर्वाचन विभाग के अधिकारी वोट बनाने की प्रक्रिया को देखेंगे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया में दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें ऑनलाइन वोटिंग सुविधा उपलब्ध करवाने जैसे कई बहुमूल्य सुझाव भी दिए। बैठक में एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed