फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दरंग, धोरण और घनेटा को 12 करोड़ से मिलेगा पानी: परमार

दरंग, धोरण और घनेटा को 12 करोड़ से मिलेगा पानी: परमार

Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दरंग, धोरण और घनेटा को 12 करोड़ से मिलेगा पानी: परमार
पेयजल पर खर्च किए जाएंगे 12 करोड़ : परमार
विज्ञापन

दरंग, धोरण और घनेटा को मिलेगा पानी
एक छत के नीचे काम करेंगे सभी विभागों के दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि दरंग, धोरण और घनेटा पंचायतों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही इन क्षेत्रों के लोगों को ट्यूबवेल का शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अलावा दरंग-टांडा के लिए भी पेयजल योजना बनाने के लिए पौने दो करोड़ की योजना बनाई गई है। धोरण घोरण पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने से पूर्व मंत्री ने घोरण में बाबा किरपाजी के मंदिर में पूजा अर्चना की और यहां भंडारे में प्रशाद भी ग्रहण किया। मंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख, कबीरपंथी बस्ती और सिपहिया बस्ती के सड़क निर्माण को दो लाख, पंचायत के रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दो लाख और मंदिर कमेटी को 11000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कथुल कूहल निर्माण को भी शीघ्र बजट का प्रावधान और स्थानीय पंचायत में फ्लोरीकल्चर भवन का मामला सरकार के

समक्ष रखकर पंचायत में चल रहे सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने के प्रयास का आश्वासन दिया। दोल्टा सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है। क्षेत्र में 40 हजार लीटर क्षमता का अतिरिक्त पानी का टैंक बनाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये का ड्राफ्ट स्वास्थ्य मंत्री को भेंट किया। इसके बाद मंत्री ने परौर छिंज मेले में मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने परौर में जमीन उपलब्ध करवाने पर सामुदायिक भवन के निर्माण को 30 लाख रुपये और मेला कमेटी को 41 हजार रुपये देने की घोषणा की। कहा कि परौर बल्लाह में आने वाले समय में शिक्षण संस्थान आरंभ करने का प्रयास किया जाएगा। परौर-झजर सड़क का कार्य अगले चार-पांच माह में शुरू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा सुलाह मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री सुखदेव, खादी बोर्ड के सदस्य चंद्रवीर शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुनील मेहता, परौर पंचायत प्रधान सपना राणा, मेला कमेटी प्रधान बाबू राम, प्रधान पवन कपूर, तनु शर्मा, हुकुम सिंह, अत्तर सिंह, कर्म सिंह, बिंता देवी, रीना देवी, वर्षा, अधिशासी अभियंता विकास सूद, एक्सईएन सुरेश महाजन और ओम प्रकाश, जिला कल्याण अधिकारी असीम सूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed