फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

पालमपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन

पालमपुर में हादसा, बाल-बाल बचा बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के विला कमेलिया के पास एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि उसका बच्चा बाल-बाल बच गया। स्कूटी में बैठी मृतक की पत्नी को चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एक स्कूटी चालक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ पालमपुर से अपने घर लोअर खैरा जा रहा था। स्कूटी विला कमेलिया हाल (पालमपुर) के पास पहुंची तो पीछे से आ रही कार ने स्कूटी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर बैठा बच्चा और पति-पत्नी दूर जा गिर पड़े। यह देख कार चालक वहां से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रजनीश (32) लोअर खैरा को जल्द अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। हादसे में बच्चा बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार तेज रफ्तार में थी। पहले उसने एक कार को ओवरटेक किया था और उसके बाद पीछे से स्कूटी से जा टकराई। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कार चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी में बैठे बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। स्कूटी को इतनी जोर की टक्कर की लगी थी कि स्कूटी पर बैठे तीनों लोग बुरी तरह से दूर जा गिरे। इससे बच्चे के पिता रजनीश की मौत हो गई। बताया जाता है कि रजनीश अपने बच्चे को अस्पताल दिखाने लाया था। बच्चे को अस्पताल में दिखाने के बाद घर वापस जा रहा था। रजनीश ने होटल मैनेजमेंट किया हुआ था लेकिन नौकरी न लगने के कारण वह एक सब्जी का खोखा चलाता था। इससे अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed