फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ओबीसी भवन को टेकओवर करेगी सरकार

ओबीसी भवन को टेकओवर करेगी सरकार

Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
ओबीसी भवन को टेकओवर करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को प्रदेश सरकार के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना और सरकारी कार्यक्रमों और घोषणा पत्र को सुचारु रूप से चलाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
आइपीएच विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कूका ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, बागवान और मजदूर के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार के कार्यक्रमों को पूरा किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक कर लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को लावारिस पशुओं और जंगली जानवरों के प्रकोप से बचाने के लिए सरकार बड़े स्तर पर चिंतन कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में सरकार गंभीर है। अधिकारियों को भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस के चलते गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करने की हिदायत दी गई है। उन्हें एक सप्ताह में सभी वार्डों की मूलभूत जरूरतों और सुविधाओं की फाइलें तैयार करने को कहा गया है। हलके में एसडीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक कमेटी गठित की जाएगी और आमसभा के माध्यम से प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। टांडा मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशिलिटी की सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। इस कॉलेज के सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की पूरी कोशिश की जाएगी। हटवास के समीप निर्मित ओबीसी भवन को सरकार टेक ओवर करेगी। उन्होंने कहा कि इस भवन को हैंड ओवर करने में यदि किसी अधिकारी द्वारा कोई गलत प्रमाणपत्र जारी किया होगा तो उसकी जांच करवाकर उसके खिलाफ कारवाई की जायेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेश विरमानी, बलराम पुरी, विकास विक्की, विनय चौधरी व अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed