{"_id":"5a3413784f1c1b59678c24ed","slug":"141513362296-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कैडेट्स ने जीते दो गोल्ड सहित पांच मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कैडेट्स ने जीते दो गोल्ड सहित पांच मेडल
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स ने मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण कैंप में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मध्यप्रदेश में एक से 12 दिसंबर तक आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के 16 कैडेट्स ने 5एचपी (आई) कंपनी एनसीसी धर्मशाला के एएनओ कम टीओ विवेक सिंह जंबाल के नेतृत्व में भाग लिया। एएनओ कम टीओ विवेक सिंह जंबाल ने बताया कि कैंप में देश भर के 17 एनसीसी डायरेक्टोरेट के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ डायरेक्टोरेट के तहत 16 कैडेट्स ने भाग लिया। इसमें छह कैडेट्स हिमाचल प्रदेश से शामिल रहे। कैंप में पायलेटिंग प्रतियोगिता में कनिका और टेबल ड्रिल में शिवाली ने गोल्ड मेडल हासिल किया है, जबकि एकल गायल और रंगोली प्रतियोगिता में दिव्यांश ने सिल्वर, रंगोली में ब्रांज मेडल हासिल किया।