फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर सिविल अस्पताल में एक ओर अधरंग के मरीज का सफल इलाज

पालमपुर सिविल अस्पताल में एक ओर अधरंग के मरीज का सफल इलाज

Tue, 14 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर सिविल अस्पताल में एक ओर अधरंग के मरीज का सफल इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय सिविल अस्पताल पालमपुर ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया है कि किसी अधरंग के मरीज को चार घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो इस मरीज का इलाज हो सकता है। मरीज जल्द चल फिर सकता है। अस्पताल में एक अधरंग से ग्रस्त महिला का सफल इलाज किया गया है।
अधरंग से पीड़ित यह महिला अब सामान्य हो गई है। पपरोला की रहने वाली महिला बनीता (65) को अधरंग (स्ट्रोक) हो गया। इसे परिजन इलाज के लिए जल्द पालमपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। लेकिन, मरीज को देख निजी अस्पताल ने पालमपुर सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। मरीज को अधरंग होने के बाद करीब दो घंटे के अंदर सिविल अस्पताल में लाया गया। इस पर मेडिकल स्पेशलिस्ट चिकित्सक डॉ. प्रेम भारद्वाज ने महिला का थरंबोलाइज किया। इससे महिला आधे घंटे के अंदर हिलना जुलना शुरू हो गई और वह 24 घंटे अंदर महिला ठीक बताई गई है। अस्पताल में इससे पहले 18 अधरंग के मरीजों का इलाज किया जा चुका है। डॉ. प्रेम भारद्वाज ने कहा कि अधरंग के मरीज को चार घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाया जाए तो मरीज थरंबोलाइज से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

क्या है थरंबोलाइज
यह एक विशेष प्रकार का ब्लॉकेज को खोलने का इंजेक्शन होता है। इसमें सबसे पहले सीटी स्कैन से यह पता लगाया जाता है कि दिमाग की नस कहां पर ब्लॉक है। उसे यह इंजेक्शन (थरंबोलाइज) लगाया जाता है। इसकी लागत करीब 75 हजार के करीब है। लेकिन, सरकार की ओर से यह मुफ्त लगाया जाता है। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि यह चार घंटे के अंदर ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मरीज हो चुके हैं ठीक : एमएस
अस्पताल के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि अस्पताल में अब तक थरंबोलाइज से 18 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। यह इलाज मुफ्त किया जाता है, जबकि अस्पताल में इसके लिए आपातकालीन व्यवस्था का इंतजाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed