फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   14 new cases of corona including two female employees of Tanda Hospital

टांडा अस्पताल की दो महिला कर्मियों समेत कोरोना के 14 नए मामले

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
14 new cases of corona including two female employees of Tanda Hospital
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीआईपी मूवमेंट बढ़ने से ठीक पहले कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं। वीरवार को जिला कांगड़ा में 11 महिलाओं सहित कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिला कांगड़ा में अब सक्रिय मामले बढ़कर एक बार फिर से 50 के पार पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना के वीरवार को 14 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब कांगड़ा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 53 पहुंच गई है। जिले में वीरवार को कोरोना टेस्ट के लिए करीब 500 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, वीरवार को कोरोना का कोई भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को निर्धारित प्रोटोकोल के तहत होम आइसोलेशन में उपचार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed