फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   133 people including 13 students infected in the district, one died

13 विद्यार्थियों सहित जिला में 133 संक्रमित, एक की मौत

Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
133 people including 13 students infected in the district, one died
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले तो कम हो गए हैं, लेकिन स्कूलों में विद्यार्थी संक्रमित होने लगे हैं। वहीं मौत के आंकड़ों पर भी थोड़ा अंकुश लगा है। शनिवार को भी जिला कांगड़ा में विभिन्न स्कूलों के 13 विद्यार्थियों और दो शिक्षकों समेत 133 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 149 संक्रमितों ने वायरस से जंग भी जीत ली है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक लोअर लंबागांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डरोह के पांच विद्यार्थी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब का शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के तीन विद्यार्थी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडियाल का एक शिक्षक, डीएवी रैहन के तीन विद्यार्थी, सनराइस स्कूल भटोली का एक छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटियार का एक छात्र, एसडीएम कार्यालय बैजनाथ का एक कर्मी, सीएसआईआर पालमपुर का एक और टांडा अस्पताल के दो लोगों समेत जिला के अन्य हिस्सों के लोग संक्रमित हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि इस समय जिले कांगड़ा में कोरोना के कुल 961 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। वहीं 1232 संक्रमित मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 62389 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें से 60190 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed