{"_id":"5bca1c6fbdec22694517cff7","slug":"131539972207-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पर गिरा पेड़, पुलिस प्रशिक्षु सहित रिश्तेदार बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पर गिरा पेड़, पुलिस प्रशिक्षु सहित रिश्तेदार बचे
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी पर गिरा पेड़, पुलिस प्रशिक्षु सहित रिश्तेदार बाल-बाल बचे
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में बेटे के भर्ती होने के बाद उससे मिलने आए उसके परिजनों की गाड़ी पर अचानक सूखा पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि गाड़ी में बैठे प्रशिक्षु और उसके रिश्तेदार बच गए, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में इन दिनों नए प्रशिक्षुओं का एक बैच प्रशिक्षण ले रहा है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों से मिलने संस्थान में आते रहते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी एक प्रशिक्षु के परिजन उससे मिलने पीटीसी में आए थे। पीटीसी के अपर कॉंप्लेक्स में सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर ही प्रशिक्षु के साथ दो महिलाएं, दो बच्चे और एक कार का चालक बात कर रहे थे कि अचानक गाड़ी के ऊपर सूखा पेड़ गिर गया। इससे दौरान गाड़ी में बैठे सभी लोग बाहर आ गए। हालांकि, इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।