फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चामुंडा में डेढ दर्जन पुलिस, 20 होमगार्ड होंगे नवरात्र में नियुक्त

चामुंडा में डेढ दर्जन पुलिस, 20 होमगार्ड होंगे नवरात्र में नियुक्त

Tue, 02 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
चामुंडा में डेढ दर्जन पुलिस, 20 होमगार्ड होंगे नवरात्र में नियुक्त
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में दस अक्तूबर से शुरू होने बाले शरद नवरात्र को लेकर सोमवार को मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियों पर बैठक की। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डेढ़ दर्जन रिजर्व पुलिस बल और 20 होम गार्ड के जवान तैनात होंगे। इसके अलावा मंदिर में छह अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो हर आने जाने वाले रास्ते पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम धर्मशाला एवं मंदिर सहायक आयुक्त धर्मेश रमोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवरात्र के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर योजना बनाई गई। नवरात्र में यज्ञशाला में संसार मित्र मुख्य यजमान और मुनीष सूद सहायक यजमान के रूप में पूजा करेंगे। इस बार 61 विद्वान पंडितों और संस्कृत महाविद्यालय चामुंडा के 9 विद्यार्थी नवरात्र सहस्र चंडी, भागवत परायण, रामायण कथा, चामुंडा गायत्री बीज मंत्र का पथ किया जाएगा। मंदिर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया है। बिजली और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विभागों के कर्मचारी नवरात्र के दौरान 24 घंटे मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था के लिए इस बार भी बड़ोई मैदान और डाढ़ मेला मैदान में की गई है। मंदिर में नारियल चढ़ाने और मंदिर के अंदर हथियार ले जाना वर्जित है। बाण गंगा में नहाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इससे मंदिर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। बैठक में हरि दत्त शर्मा, राकेश, मुनीष सूद, घनश्याम वर्मा, कैलाश वालिया, सुनील चित्रा, संसार मित्र, अनिल गौड़, परसराम, हिमांशु, जीत, रामकृष्ण, मदन लाल और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed