{"_id":"5b26a6e54f1c1bf96e8b89c6","slug":"131529259749-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला शहर में स्थापित होंगे 100 ई-शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला शहर में स्थापित होंगे 100 ई-शौचालय
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला शहर में स्थापित होंगे 100 ई-शौचालय
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत खर्च होंगे साढे़ 12 करोड़ रुपये
शहर के 50 विभिन्न स्थानों पर रखे जाएंगे ई-शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में 100 सार्वजनिक ई-शौचालय स्थापित किए जाएंगे। ये सार्वजनिक ई-शौचालय स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के 50 स्थानों पर रखे जाएंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ई-शौचालयों की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द की शहर के 50 स्थान तय किए जाएंगे। सार्वजनिक ई-शौचालयों को स्थापित करने पर लगभग साढे़ 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम धर्मशाला के वर्तमान सार्वजनिक शौचालयों के अलावा ई-शौचालय स्थापित होने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। अधिकतर ई-शौचालय चहल-पहल वाले स्थान पर स्थापित किए जाएंगे। एक स्थान पर दो-दो ई-शौचालय रखे जाएंगे, जिसमें एक महिला और दूसरा पुरुषों के लिए रहेगा। उधर, स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिशासी अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि ई-शौचालय की डीपीआर बनाई जा रही है। धर्मशाला शहर के 50 स्थानों पर 100 ई-शौचालय स्थापित किये जाएंगे।