फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिला नहीं अब जोन स्तर पर होंगी साइंस इंस्पायर प्रदर्शनी

जिला नहीं अब जोन स्तर पर होंगी साइंस इंस्पायर प्रदर्शनी

Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला नहीं अब जोन स्तर पर होंगी साइंस इंस्पायर प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। केंद्र सरकार की विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए चलाई जा रही साइंस इंस्पायर स्कीम में अब जिला स्तरीय प्रदर्शनियां नहीं लगेंगी। विभाग ने योजना में बदलाव किया है। इसके तहत अब जोन स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए प्रदेश में चार जोन बनाए गए हैं। इसमें हर जोन से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10-10 मॉडल चयनित होंगे। इससे पूर्व योजना के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाती थी। इसमें जिला के विजेताओं को राज्य स्तर पर भेजा जाता था। विभाग के नए नियमों के अनुसार कांगड़ा और चंबा का एक जोन बनाया गया है, जबकि ऊना, सिरमौर, सोलन और शिमला दूसरा, हमीरपुर और बिलासपुर तीसरा, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिला को मिला कर चौथा जोन बनाया गया है। कार्यकारी उप निदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा केके शर्मा ने बताया कि साइंस इंस्पायर स्कीम के तहत प्रदर्शनी प्रतियोगिता में फेरबदल किया गया है। नए नियमों के अनुसार इस बार प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

राजा का तालाब में लगेगी प्रदर्शनी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब में कांगड़ा जोन की प्रदर्शनी 11 से 13 फरवरी को होगी। इसमें कांगड़ा और चंबा के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया के विषय पर विद्यार्थी मॉडल बनाकर प्रदर्शित कर सकते हैं। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 और 18 फरवरी को सोलन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed