फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सीसीआईएम ने किया आयुर्वेदिक संस्थान का औचक निरीक्षण

सीसीआईएम ने किया आयुर्वेदिक संस्थान का औचक निरीक्षण

Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीसीआईएम ने किया आयुर्वेदिक संस्थान का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। राजीव गांधी स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला में सीसीआईएम (सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन) की दो सदस्यीय टीम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के सोमवार सुबह 10 बजे दो सदस्यीय टीम में शामिल कुरुक्षेत्र आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. राजिंद्र कुमार और बैंगलुरू के डॉ. शिव राम ने संस्थान के कार्यालय में दस्तावेजों, अस्पताल, ऑपरेशन थिएटर, लैब और संस्थान के तहत आने वाले परिसर का निरीक्षण किया। इससे पहले संस्थान के प्रतिनिधियों को टीम के आने की सूचना एक दो दिन पूर्व मिल जाती थी। लेकिन, इस बाद टीम ने अचानक निरीक्षण किया है। संस्थान में टीचिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी चल रही है। दो सदस्यीय टीम केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय को रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आयुष विभाग संस्थान की कमियों को दूर करने के दिशा निर्देश प्रदेश सरकार को जारी करेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. वाईके शर्मा और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक टीम के साथ मौजूद रहे। डॉ. वाईके शर्मा ने बताया कि सीसीआईएम की टीम ने वार्षिक रूप में होने वाली जांच के लिए संस्थान का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed