{"_id":"5a6e132c4f1c1b86268b6e08","slug":"131517163308-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार से मिलेगी निजी स्कूलों को संबद्घता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार से मिलेगी निजी स्कूलों को संबद्घता
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश भारद्वाज
धर्मशाला। निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग में पांच हजार रुपये में संबद्धता देगा, जबकि स्कूल की संबद्धता के नवीनीकरण के लिए पांच सौ रुपये लगेंगे। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग उक्त निर्धारित फीस के अनुसार स्कूलों को संबद्धता देगा।
पहली से पांचवीं तक के स्कूल की संबद्धता के लिए पांच हजार रुपये फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है, जबकि नवीनीकरण के लिए पांच सौ रुपये फीस लगेगी। इसके अलावा छठी से आठवीं के लिए पांच हजार रुपये फीस रखी गई है, तो पहली से आठवीं तक के स्कूलों को संबद्धता के लिए दस हजार रुपये और पहली से आठवीं तक कक्षा के स्कूलों को नवीनीकरण के लिए पांच सौ रुपये फीस निर्धारित की गई है। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के स्कूलों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्धता के लिए दस्तावेज जमा करवाने होंगे, जबकि पहली से आठवीं तक के स्कूलों को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के धर्मशाला स्थित कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाने होंगे। प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कांगड़ा दीपक किनायत ने बताया कि स्कूल आगामी सत्र से संबद्धता प्राप्त किए बिना कक्षाएं संचालित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि संबद्धता के लिए आवेदन करने को शिक्षा खंड के अनुसार विभाग ने तिथियों निर्धारित की हैं। निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरे दस्तावेजों के साथ स्कूल प्रबंधन को विभाग कार्यालय में संबद्धता के लिए आवेदन करना होगा।
बाक्स
इन तिथियों को करें आवेदन
शिक्षा खंड धर्मशाला के तहत संचालित किए जा रहे निजी स्कूलों को पांच फरवरी, छह को देहरा, सात को डाडासीबा, आठ को नगरोटा सूरियां, नौ को फतेहपुर, 12 को पंचरुखी, 13 को रैत, 15 को इंदौरा, 16 को लंबागांव, 17 नूरपुर, 19 को पालमपुर, 20 को कांगड़ा, 21 को रक्कड़, 22 को राजा का तालाब, 23 को ज्वाली, 24 को बैजनाथ, 26 को भवारना, 27 को चढ़ियार और 28 को नगरोटा बगवां शिक्षा खंड के स्कूल आवेदन कर सकते हैं।