फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बिना हथियार कैसे करें फसलों की सुरक्षा

बिना हथियार कैसे करें फसलों की सुरक्षा

Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिना हथियार कैसे करें फसलों की सुरक्षा
सुरजीत धीमान
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र के किसानों और अन्य लोगों ने जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत थानों में जमा करवाए गए उनके लाइसेंसी हथियारों को वापस लौटाने की गुहार लगाई है।

लोगों और किसानों का कहना है कि चुनाव संपन्न हुए लगभग 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनके हथियार वापिस नहीं किए गए हैं। इस कारण विशेषकर किसान अपनी फसलों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं और जंगली जानवर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बंदर तो किसानों की ओर से खेतों में बोए गेहूं के बीजों तक को नष्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव परिणाम निकलने में अभी लगभग एक महीना शेष है। इस अवधि में जंगली जानवर उनकी फसलों को चौपट कर देंगे। बंडा से कौर चंद, बलवंत सिंह, बलदेव सिंह, रामनगर से अमन कुमार, बर्फी राम, खरोटी से सुदर्शन सिंह, कुकाहर से मस्तान सिंह, सरड लोहारी से किशन चंद, बिचित्र सिंह, सरड डोगरी से नरेश कुमार आदि ने प्रशासन से आग्रह किया है कि थानों में जमा उनके लाइसेंसी हथियार जल्द वापस किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed