{"_id":"5a01f8e84f1c1bf2538bb5ab","slug":"131510078696-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन प्रचार में झोंकी पूरी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन प्रचार में झोंकी पूरी ताकत
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिला भर में भाजपा-कांग्रेस और अन्य उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी ताकत झोंक दी। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर और कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने समर्थकों के साथ शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं, पालमपुर में भी भाजपा उम्मीदवार इंदु गोस्वामी और कांग्रेस के आशीष बुटेल ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा कांगड़ा, नगरोटा बगवां, बैजनाथ, शाहपुर, नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा, जसवां-परागपुर, देहरा, ज्वालामुखी, ज्वाली, जयसिंहपुर, सुलह में भाजपा-कांग्रेस के साथ आजाद उम्मीदवारों ने भी प्रचार किया। शाम पांच बजे के बाद उम्मीदवार और भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता डोर-टू-डोर वोट मांगते दिखे। वहीं, सार्वजनिक प्रचार थमने के बाद चुनाव कार्यालयों से डोर-टू-डोर प्रचार करने को लेकर रणनीति का दौर भी शुरू हो गया है।