{"_id":"59f339404f1c1b0d698b7bea","slug":"131509112128-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंड खड्ड पर पुल के नाम पर कोरी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंड खड्ड पर पुल के नाम पर कोरी घोषणाएं
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद कटोच
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। आजादी के सात दशक बाद भी जयसिंहपुर हलके के नौनिहाल जान जोखिम में डाल स्कूल जाने को मजबूर हैं। क्योंकि, बरसात के दिनों में उफनती मंड खड्ड को पार करना न केवल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलू में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मुश्किल हो जाता है, वहीं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी समय पर अपने काम पर पहुंचने की चुनौती रहती है। कोटलू स्कूल में पढ़ाई कर रहे कुरु, कैल्लन, वशुण, भगलाल और पंजलेहड़ के बच्चों की स्कूल छुट्टियां ख़त्म होते ही हर वर्ष संबंधित गांवों के बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ने लग पड़ती है। वहीं, गांवों के बाशिंदों का भी बैंक, अस्पताल और बाजार भी कोटलू ही है। बरसात या किसी भी मौसम में बारिश होने पर खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने पर इसे पार करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जमा दो की छात्रा अंजलि, जमा एक की लक्ष्मी, साक्षी, पूजा, सौरभ, दसवीं क अभिषेक, विशाल, रोहित, कर्मबीर, नवमीं के सचिन, मुस्कान, प्रिय, आठवीं की संजना, राहुल सातवीं का अभिषेक, विशाल निखिल, छठी का शगुन, तमन्ना, सुमित, सुमेर, निखिल, प्रिय, अक्षय, विशाल, सौरभ, लक्ष्मी और रोहित आदि ने खड्ड पार करना अपनी मजबूरी बताया। वहीं, अभिभावकों और ग्रामीणों सुरेश, रमेश, शक्ति चंद, तुलसी राम, उत्तम, संतोष और सोनू आदि ने बताया कि मंड खड्ड पर पुल बन जाए तो कोटलू और संबंधित गांवों की दूरी महज एक से ढाई किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में खड्ड पार न होने की सूरत में 10 से 15 किलोमीटर का सफर लोगों को तय करना पड़ता है।
सीएम ने पिछले साल की थी घोषणा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 30 सितंबर 2016 को शिवनगर सभा में कोटलू में मंड खड्ड पर पुल बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, अब तक पुल नहीं बन पाया है।
मंड खड्ड पर शीघ्र बनेगा पुल : गोमा
जयसिंहपुर के विधायक यादवेंद्र गोमा ने बताया कि घोषणा के अनुसार शीघ्र ही मंड खड्ड पर कोटलु पुल बना दिया जाएगा।
सरकार को दिखानी चाहिए गंभीरता : डढवाल
भाजपा मंडल अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने कहा कि लोगों की यह मांग जायज है। सरकार को इसके प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए।
प्राथमिकता के आधार पर बनेगा पुल : रविंद्र
भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान ने कहा कि खड्ड पर पुल की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।