फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   13 reputed companies of the country gave jobs to 450 youth

देश की 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने 450 युवाओं को दी नौकरी

Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
13 reputed companies of the country gave jobs to 450 youth
नूरपुर आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले के दौरान चयनित उम्मीदवार वन मंत्री राकेश पठानिया के साथ - फोटो : Kangra
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम और आईटीआई नूरपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को आईटीआई परिसर में मेगा रोजगार मेला लगाया गया। इसमें देश की 13 नामी कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 900 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया। इनमें से 450 पात्र उम्मीदवारों को कंपनियों ने नियुक्ति पत्र जारी किए।
विज्ञापन

मेले में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल विकास के लिए उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर हुनरमंद बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर से वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के तहत प्रदेश में कौशल विकास की विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 675 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत प्रदेश की 50 आईटीआई को स्तरोन्नत करने और उनमें आधुनिक उपकरणों की स्थापना पर 75 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इससे 23 हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नव धारणा कार्यक्रम के तहत जिले में 300 दिव्यांगजनों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इससे पहले वन मंत्री ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी 10 दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को निगम की योजनाओं का प्रचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed