फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   13 candidates expelled for not bringing correct documents

सही दस्तावेज न लाने पर बाहर हुए 13 अभ्यर्थी

Sat, 27 Nov 2021 08:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
13 candidates expelled for not bringing correct documents
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चौथे दिन 13 अभ्यर्थी सही दस्तावेज न लाने पर बाहर हो गए। इसके अलावा चौथे दिन 679 अभ्यर्थियों ने फिटनेस टेस्ट पास कर अगले चरण में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान चौथे दिन पुलिस मैदान धर्मशाला में 1500 पुरुष उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1233 उम्मीदवार परीक्षा के लिए मैदान में पहुंचे। इस दौरान 13 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल न हो सके, जबकि 679 उम्मीदवार शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुए हैं। चौथे दिन लिए गए फिटनेस टेस्ट में ऊंचाई के माप में 130, छाती के माप में 13, लंबी कूद में 87, ऊंची कूद में 262 और दौड़ में 47 अभ्यर्थी असफल रहे। गौर रहे कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक परीक्षा स्थल पर कुल 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं पुलिस मैदान की ड्रोन से भी बारीकी से निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के सुचारु परिचालन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका पर्यवेक्षण सुमेधा द्विवेदी पुलिस उप महानिरीक्षक नोर्थ जोन धर्मशाला और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा की निगरानी में सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, इस दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी को अल्पाहार, जलपान और कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल किट प्रदान की जा रही है, जिसमें एक सैनिटाइजर, दो मास्क, एक जूस, एक पानी की बोतल, एक पैकेट बिस्किट्स और दो केले दिए जा रहे हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान सफल हुए अभ्यर्थियों की सूचना प्रत्येक दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला और पुलिस लाइन धर्मशाला में नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed