फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1,24,344 birds of 115 species nest in Pong Lake.

Kangra News: पौंग झील में 115 प्रजातियों के 1,24,344 परिदों ने डाला डेरा

Tue, 03 Feb 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Feb 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
1,24,344 birds of 115 species nest in Pong Lake.
15 वर्ष बाद पौंग झील में लौटा बारहेडेड गूज प्रजाति का प्रवासी पक्षी। -स्रोत : विभाग
बरियाल (कांगड़ा)। मानव निर्मित झीलों में शुमार और अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट पौंग झील में इस वर्ष विदेशी मेहमानों की आमद में कमी दर्ज की गई है। वन्य प्राणी विभाग की गई वार्षिक पक्षी गणना के आंकड़े बताते हैं कि इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले 29,375 कम प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचे हैं। हालांकि इस बार पक्षियों की प्रजातियों में वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन

पक्षी गणना की इस विशाल प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए 31 जनवरी को नगरोटा सूरियां स्थित इंटरप्रिटेशन भवन में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई थी। वन्य प्राणी विभाग के सीसीएफ सौरभ भाई पटेल की अध्यक्षता में 1 फरवरी को झील के विभिन्न क्षेत्रों में गणना शुरू हुई। इसके लिए कुल 25 टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों में 95 विशेषज्ञ, पक्षी प्रेमी और वन कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरी झील को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर आधुनिक दूरबीन और कैमरों की मदद से आंकड़े जुटाए गए। इस वर्ष की गणना के आंकड़े पिछले दो वर्षों की तुलना में थोड़े चौंकाने वाले रहे हैं। विभाग के अनुसार इस वर्ष 115 प्रजातियों के कुल 1,24,344 पक्षी पहुंचे हैं। वर्ष 2025 में पौंग झील में 97 प्रजातियों के 1,53,719 पक्षी आए थे। वहीं, 2024 में 55 प्रजातियों के 1,44,371 पक्षी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झील के सबसे खास मेहमान बारहेडेड गूज की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले साल इनकी संख्या 90,959 थी, जो इस बार महज 62,293 रह गई है। मेहमान पक्षियों की संख्या घटने के बावजूद प्रजातियों की संख्या 97 से बढ़कर 115 हो गई है, जो झील के पारिस्थितिकी तंत्र में विविधता को दर्शाता है।
15 साल बाद वापसी, एच74 कॉलर आईडी ने चौंकाया
इस पूरी गणना के दौरान सबसे रोमांचक पल वह था, जब विशेषज्ञों की नजर एक विशेष बारहेडेड गूज पर पड़ी। सीसीएफ सौरभ भाई पटेल ने बताया कि इस पक्षी के गले में एच74 नंबर की कॉलर आईडी लगी थी। जांच करने पर पता चला कि इस पक्षी को वर्ष 2011 की गणना के दौरान यह आईडी पहनाई गई थी। ठीक 15 साल बाद इस पक्षी का दोबारा उसी स्थान पर लौटना वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के लिए शोध का विषय है, जो पक्षियों की लंबी उम्र और अपने पुराने ठिकानों के प्रति उनकी वफादारी को साबित करता है।


पौंग झील में पहुंचे इस प्रजाति के इतने पक्षी
इस बार पौंग झील में बारहेडेड गूज 62,293, यूरेशियन कूट 12,118, नॉर्दर्न पिंटेल 11,928, कॉमन टिल 7,265, लिटिल कॉर्मोरेंट 4,544, कॉमन पौचार्ड 3,522 और ग्रे लेग गूज प्रजाति के 3242 पक्षी पहुंचे। इसके अलावा ग्रेट कारमोनेंट 1,663, रशियन विजन 1,658, नॉर्दन शावलर 1,512 और रिवर टर्न 1,179 सहित अन्य 103 प्रजातियों के 13,420 प्रवासी पक्षी पौंग झील में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed