फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्मार्ट सिटी में खुले में कूड़ा फैंकने पर लगेगा जुर्माना

स्मार्ट सिटी में खुले में कूड़ा फैंकने पर लगेगा जुर्माना

Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में खुले में कूड़ा फैंकने पर लगेगा जुर्माना
स्मार्ट सिटी में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

एमसी धर्मशाला के नए नियम में होगा प्रावधान, पांच सदस्यीय समिति का किया गठन
ढाई साल बाद एमसी को आई नियम बनाने की याद
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आखिर ढाई साल बाद नगर निगम धर्मशाला को अपने नियम बनाने की याद आ ही गई। अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगेगा। एमसी धर्मशाला ने अपने नियम बनाने के लिए समिति का गठन किया है, जो खुले में कूड़ा फेंकने के जुर्माना लगाने के नियम को जोड़ने की योजना बना रही है। हालांकि अभी इस पर हाउस में चर्चा होनी है, लेकिन उसमें सिर्फ जुर्माना राशि को लेकर चर्चा होगा, बाकी लगभग तय है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर अब जुर्माना होगा। अभी तक शिमला नगर निगम के कुछ नियमों के सहारे ही काम चल रहा था। जिसमें खुले में कूड़ा फेंकने वालों को कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अब एमसी धर्मशाला अपने नए नियम बनाएगी, जिसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें महापौर देवेंद्र जग्गी, उपमहापौर ओंकार नेहरिया, पूर्व महापौर एवं पार्षद रजनी ब्यास, नीनू शर्मा और सविता कार्की को रखा गया। समिति पहले देश के विभिन्न शहरी निकायों के नियमों की स्टडी करेगी। उसके बाद जो नियम धर्मशाला शहर की दृष्टि से सही लगते हों, उन्हें अपने नियमों में जोड़ेगी। उसके बाद उन निमयों को समिति हाउस में रखेगी, जिसमें सभी पार्षदों से बदलाव करने या जोड़ने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। उधर, महापौर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि एमसी धर्मशाला के नियम बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति विभिन्न शहरी निकायों के नियमों का अध्ययन करके अपने नियम बनाएगी। जिसे मंजूरी के लिए हाउस में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed