{"_id":"5bdc9c2dbdec2269377f78db","slug":"121541184557-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल गायन में आंचल और सौरभ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल गायन में आंचल और सौरभ ने मारी बाजी
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन बीएड कॉलेज धर्मशाला के सभागार में हुआ। कार्यक्रम में चार प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों की एकल गायन प्रतिस्पर्धा में देहरा जोन की आंचल पहले और कांगड़ा जोन की शिवानी दूसरे स्थान पर रही।
लड़कों में पालमपुर जोन के सौरभ पहले, देहरा जोन के कुलदीप दूसरे, लड़कों के एकल नृत्य में नूरपुर जोन के नीरज पहले, कांगड़ा जोन के दीपक दूसरे, लड़कियों में नूरपुर जोन की रंजना पहले, पालमपुर जोन की बबिता दूसरे, वाद्य वादन में नूरपुर जोन के राजेश पहले और पालमपुर जोन के अभिषेक दूसरे, लड़कों की चित्रकला में देहरा जोन के दीक्षांत शर्मा पहले, पालमपुर जोन के अजय कुमार दूसरे, लड़कियों में कांगड़ा जोन की अंकिता पहले और पालमपुर जोन की कनिका दूसरे स्थान पर रहीं। डाइट की संगीत प्राध्यापिका चंद्रिका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।