{"_id":"5bd9ed8cbdec22693d121545","slug":"121541008780-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कांगडा शिफ़्ट होगा मापतौल विभाग कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कांगडा शिफ़्ट होगा मापतौल विभाग कार्यालय
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर कांगडा स्थानांतरित होगा मापतौल विभाग कार्यालय
व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा बोले, सरकार ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में कांगड़ा से धर्मशाला शिफ्ट किया मापतौल विभाग का कार्यालय दिवाली से पहले कांगड़ा के मिनी सचिवालय में शुरू हो जाएगा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पं. वेद प्रकाश शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांगड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से व्यापार मंडल ने कांगड़ा से धर्मशाला स्थानांतरित किए मापतौल विभाग के उपमंडल कार्यालय को कांगड़ा में दोबारा शुरू करने की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने इस कार्यालय को कांगड़ा में दोबारा शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे नगरोटा, कांगड़ा और गगल के हजारों व्यापारियों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय में यह कार्यालय शुरू होगा। उन्होंने सरकार से शाहपुर आईपीएच कार्यालय में एक्सईएन और अन्य अधिकारियों के कार्यालय में बैठने के दिन निर्धारित करने की मांग भी की। कुछ अन्य सरकारी कार्यालय भी कांगड़ा शिफ्ट किए जाएं। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र त्रेहन, रमेश महेशी, विशाल शर्मा, रमेश शर्मा दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे ।