फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   छठे नवरात्र पर बज्रेश्वरी-चामुंडा-ज्वाला के दर झुके 42 हजार शीश

छठे नवरात्र पर बज्रेश्वरी-चामुंडा-ज्वाला के दर झुके 42 हजार शीश

Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
छठे नवरात्र पर बज्रेश्वरी-चामुंडा-ज्वाला के दर झुके 42 हजार शीश
छठे नवरात्र पर बज्रेश्वरी, चामुंडा और मां ज्वाला के दर झुके 42 हजार शीश
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ, छुट्टी के चलते उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/ज्वालामुखी/चामुंडा। छठे नवरात्र पर जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों पर 42 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार को छुट्टी होने के कारण सभी देवियों के मंदिरों में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ ज्वालामुखी मंदिर में दर्ज की गई, जबकि बज्रेश्वरी मंदिर दूसरे और चामुंडा शक्तिपीठ तीसरे स्थान पर रहा।

जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी में रविवार को 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान जहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने माथा टेका वहीं, यूपी से आए श्रद्धालुओं की संख्या भी अधिक दर्ज की गई। इसके अलावा बज्रेश्वरी मंदिर में रविवार को करीब 14 हजार श्रद्धालुुओं ने माथा टेका, जबकि चामुंडा मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा छठे नवरात्र पर अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज हुई। छठे नवरात्र पर चामुंडा में सात हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में पांचवें नवरात्र पर 6,22,117 नकद, 2 ग्राम सोना और 245 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पित की। इसके अलावा कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में 429944 रुपये, 539 ग्राम चांदी और 4 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना भक्तों ने माता के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed