{"_id":"5b5b61194f1c1b6f668b5c21","slug":"121532715289-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड गायिका निधि ने नचाए बाल मेले में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड गायिका निधि ने नचाए बाल मेले में आए लोग
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। सारेगामा फेम बॉलीवुड गायिका निधि कोहली की दमदार आवाज और झूमते सैकड़ों युवा। मौका था पूर्व मंत्री जीएस बाली के जन्मदिवस पर नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का। इसमें निधि ने मेरे रशके कमर..., क्यों पैसा पैसा करती हो, माही वे, पूरा लंदन ठुमकदा, जे मैनूं यार न मिले तां मर जावां, साडी रेल गड्डी आई और तारे गिन गिन... आदि गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
क के बाद एक फिल्मी गीत गाकर उन्होंने युवाओं को नाचने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बाली सहित उनके पारिवारिक सदस्यों, पूर्व विधायक रोहित ठाकुर, राकेश कालिया, राजेश धर्माणी, सुरिंद्र काकू, रघुबीर सिंह बाली, जगदीश सिपहिया सहित सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम का आगाज मुंबई के आरएस संगम मूवी डांस ग्रुप ने गणेश वंदना और गायक सौरव भरवाल ने मुस्कुराने की वजह.. से किया। इसके बाद मंच पर आईं निधि कोहली ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा रंग जमाया कि सभी झूमने को मजबूर हो गए। सलमान खान बॉलीवुड डांस ग्रुप और रशियन डांस ग्रुप ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। वहीं बच्चों ने फेंसी ड्रेस शो में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दर्शाई। आयोजन के दौरान बाली को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।