फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रिक्त पद भरवाने को एकजुट हुई एबीवीपी-एनएसयूआई

रिक्त पद भरवाने को एकजुट हुई एबीवीपी-एनएसयूआई

Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
रिक्त पद भरवाने को एकजुट हुई एबीवीपी-एनएसयूआई
रिक्त पद भरवाने को एकजुट हुईं एबीवीपी-एनएसयूआई
विज्ञापन

दोनों संगठनों ने देहरी कॉलेज में कक्षाओं का किया बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में शनिवार को एबीवीपी और एनएसयूआई इकाई ने संयुक्त रूप कक्षाओं का बहिष्कार किया गया। छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई कॉलेज इकाई का कहना है कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए प्रवक्ताओं 45 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इन 45 पदों में से 20 पद काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। वहीं, प्रदेश सरकार रिक्त पदों की पूर्ति करने के बजाय अन्य प्रवक्ताओं के लगातार तबादले कर रही है।

संगठनों का कहना है कि इस बाबत उन्होंने कई बार सरकार से कॉलेज में खाली चल प्रवक्ताओं के पदों को भरने के लिए ज्ञापन भी भेजा, लेकिन अभी तक इन रिक्त पदों का नहीं भरा जाना कहीं न कहीं छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। एबीबीपी अध्यक्ष रोहित राणा और एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय कुमार का कहना है कि ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बहुत ज्यादा असर पड़ रहा है। छात्र संगठनों ने सरकार से इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है। इस दौरान दोनों संगठनों ने प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा को इन रिक्त पदों को भरने के लिए एक ज्ञापन सौंपा और सात दिन के भीतर इन रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। वहीं इस दौरान कक्षाओं के बहिष्कार पर भी अपनी बात पर जोर दिया। दोनों संगठनों के कैंपस अध्यक्षों ने चेतावनी दी कि अगर रिक्त पदों को सप्ताह तक नहीं भरा गया तो छात्र संगठन भूख हड़ताल पर बैठने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed