फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   काव्य संग्रह जिदंगी की राह का विमोचन

काव्य संग्रह जिदंगी की राह का विमोचन

Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
काव्य संग्रह जिदंगी की राह का विमोचन
काव्य संग्रह जिंदगी की राह का विमोचन
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक के सभागार में सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण में साहित्य की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर बलदेव परमार ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नूरपुर के चेतन कौशल की रचित काव्य संग्रह जिंदगी की राह का विमोचन भी किया। इसके लिए प्रख्यात विद्वान अरुण कुमार शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रो. अग्निहोत्री ने कहा कि सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण में साहित्य की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे। साथ ही भारतीय साहित्य के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए साहित्यकारों को आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन वरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर शिक्षा समिति के सदस्य अरविंद शास्त्री, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और उदय सिंह पठानिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed