{"_id":"5ab2a2364f1c1ba3238b67a7","slug":"121521656374-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा-ज्वालाजी मंदिरों में चढ़ाए 7 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा-ज्वालाजी मंदिरों में चढ़ाए 7 लाख
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा/ चामुंडा/ ज्वालामुखी। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी में चौथे नवरात्र में करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। बुधवार को मंदिर में यात्रियों की कमी रही। मंदिर अधिकारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। चौथे नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं ने दो लाख 70 हजार 406 रुपये की नकदी, 19 ग्राम 500 मिली ग्राम सोना और 607 ग्राम की चांदी की चढ़त चढ़ाई।
वहीं, ज्वालाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आमद कम रही। मंदिर में 4 लाख 3 हजार 963 नकद चढ़ावा चढ़ा। चांदी 280 ग्राम और इंग्लैंड के 40 पाउंड चढ़ाए गए।
चामुंडा मंदिर में चार हजार ने नवाया शीश
चामुंडा मंदिर में एक साथ मनाए दो नवरात्र चामुंडा मंदिर में चैत्र नवरात्र का चौथा और पांचवां नवरात्र इकट्ठे होने के कारण तीसरे नवरात्र की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या में वद्धि हुई। यज्ञशाला में 35 विद्वान पंडितों का नेतृत्व कर रहे आचार्य बालक राम ने बताया कि चौथा और पांचवां नवरात्र इकट्ठा होने के कारण यज्ञशाला में कुष्मांडा और स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। चामुंडा मंदिर में 4000 हजार श्रद्धालुओं ने माता टेका।