{"_id":"5a9c39944f1c1b3f658b5dcb","slug":"121520187796-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने बनाया खेल मैदान, अधूरा काम पूरा करने की सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने बनाया खेल मैदान, अधूरा काम पूरा करने की सरकार से लगाई गुहार
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लंज (कांगड़ा)। भटेहड़ पंचायत के जयशंकर युवा क्लब के युवाओं ने लाहलपुर के संद में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए खुद ही एक खेलने योग्य मैदान बनाया है। मैदान को बनाने के लिए लोगों के घर-घर जाकर सहयोग लिया है। युवाओं की मानें तो खेल मैदान के लिए उन्होंने करीब तीन साल पहले सांसद निधि से सात लाख रुपये भी मंजूर करवाया। इसे वे इसी मैदान पर लगवाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने स्वयं उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से पैसा नगरोटा सूरियां ब्लॉक को ट्रांसफर करवाया, लेकिन इस खेल मैदान को बनाने के लिए ब्लॉक नगरोटा सूरियां के कई चक्कर लगाए, लेकिन अभी तक न तो ब्लॉक का सहयोग मिला और न ही पंचायत के नुमाइंदे ने कोई रुचि दिखाई। फिर भी गांव के युवाओं ने मिल कर इस मैदान को खेलने योग्य बनाया। इस पर अब प्रतिदिन युवा अभ्यास करते हैं। इसी कारण वे नशे से कोसों दूर हैं। इतना ही नहीं मैदान में अभ्यास कर पंचायत का युवक वनरक्षक भर्ती में चयनित होकर वन विभाग में सेवाएं दे रहा है, जो कि दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। युवाओं ने सरकार और प्रशासन से जल्द इस अधूरे बने खेल के मैदान को सात लाख रुपये की राशि भटेहड़ पंचायत के खाते में डालकर जल्द मैदान का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई है। उधर, पंचायत प्रधान भटहेड़ पूनम देवी ने कहा कि वे स्वयं युवाओं के साथ तीन साल पहले सांसद विप्लव के पास गई थीं, तब सांसद ने इसके लिए राशि सहायता दी थी। वह राशि पंचायत के पास नहीं पहुंच पाई है।