फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शकविलिक इंटरनेशनल कांवेंट स्कूल में सालाना समारोह

शकविलिक इंटरनेशनल कांवेंट स्कूल में सालाना समारोह

Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शकविलिक इंटरनेशनल कांवेंट स्कूल में सालाना समारोह
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल नंगल चौक में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त सहायक निदेशक राजकुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का स्कूल के निदेशक मलकीयत सिंह राणा ने स्वागत किया। इसके बाद स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा सारा, अनवरत ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद नर्सरी कक्षा के नन्हें मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। पहली कक्षा के छात्र अक्षिष, सक्षष और अमन ने पापा मेरे पापा और दूसरी कक्षा की छात्राओं अवनी, शिवान आदि ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ गानों पर डांस पेश किया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नंगल चौक शाखा के प्रबंधक अंजन केशव, रविंद्र सिंह, सोमराज, बलदेव सिंह, नवजीत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed