फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्मार्ट सिटी में ऑफलाइन होती है हाउस टैक्स वसूली

स्मार्ट सिटी में ऑफलाइन होती है हाउस टैक्स वसूली

Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में ऑफलाइन होती है हाउस टैक्स वसूली
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में अभी भी सभी गृह मालिकों और कारोबारियों से हाउस टैक्स ऑफलाइन ही वसूल होता है। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले दो साल का समय हो गया है, लेकिन अभी नगर निगम हाउस टैक्स की वसूली के लिए कोई ऑनलाइन योजना नहीं बना पाया है। अभी भी पुरानी प्रक्रिया के तहत नगर निगम धर्मशाला हाउस टैक्स की वसूली कर रहा है। एक ओर केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी योजना को धरातल पर लाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी कर रही है, वहीं, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी धर्मशाला में दो साल में हाउस टैक्स वसूलने के लिए कोई ऑनलाइन व्यवस्था नहीं हो पाई है। गृह कर देने के लिए लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।

इनसेट
अभी नई जुड़ी पंचायतों से नहीं लिया जाता गृहकर
नगर परिषद से नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद धर्मशाला स्मार्ट सिटी से जुड़ी पंचायतों के लोगों से अभी तक गृहकर नहीं लिया जाता है। हालांकि नगर निगम में जुड़े नए क्षेत्र को दो साल तक गृहकर के दायरे से बाहर रखने का प्रावधान है, फिर भी अभी तक नगर निगम ने नए क्षेत्र के लिए कोई सर्वे योजना तक नहीं बनाई है। वर्तमान में नगर निगम धर्मशाला सिर्फ नगर परिषद के दायरे में आने वाले पुराने क्षेत्र से ही गृह टैक्स वसूल करता है।
विज्ञापन

इनसेट
मंडी नगर परिषद ने जारी की है लॉग इन आईडी
नगर परिषद मंडी ने सभी गृह मालिक को लॉग इन आईडी जारी की है। उसके आधार पर ही नगर परिषद के दायरे में आने वाले सभी गृह मालिक आनलाइन हाउस टैक्स भरते हैं।
कोट्स
- हाउस टैक्स वसूलने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की योजना पर जल्द काम शुरू होगा। अभी ऑफलाइन ही हाउस टैक्स वसूला जाता है।
-विजय कुमार, आयुक्त नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed