फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बड़ा भंगाल के 70 मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग

बड़ा भंगाल के 70 मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग

Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ा भंगाल के 70 मतदाता कर सकेंगे अपने मत का प्रयोग
बैजनाथ(कांगड़ा)। जिला की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में मत के अधिकार को जीवित रखने के लिए पोलिंग बूथ की स्थापना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नौ नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सात सदस्यीय दल मौसम के अनुकूल रहने पर 6 नवबंर को पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय ग्राउंड से हेलीकॉप्टर से बड़ा भंगाल के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

मतदान के पूरा होने पर उसी दिन या फिर अगले दिन दल वापस पालमपुर आएगा। बड़ा भंगाल पंचायत में कुल 359 मतदाता हैं। सर्दियां शुरू होते ही अधिकांश मतदाता बीड़ के लिए कूच कर जाते हैं, जबकि कुछ एक मतदाता बड़ा भंगाल में ही रहते हैं। सर्दियों में बड़ा भंगाल थमसर जोत पर बर्फबारी होने के कारण सितंबर के अंत से अप्रैल माह तक शेष दुनिया से कटा रहता है। इस समय बड़ा भंगाल में 70 के करीब मतदाता हैं। निर्वाचन आयोग गत 15 वर्षों से बड़ा भंगाल में बूथ की स्थापना कर रहा है। शेष रहे 289 मतदाताओं के लिए बीड़ में बूथ की स्थापना की गई है। इस बार एसडीएम डॉ. मुरारी ने पैदल रास्ते से बड़ा भंगाल का दौरा कर लोगों को मत के अधिकार से जागरूक किया है। एसडीएम डॉ. मुरारी ने बताया कि मौसम के अनुकूल रहने पर 6 नवंबर को सात सदस्यीय टीम को हेलीकॉप्टर से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed