फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   प्रवीण को मनाने घर पहुंचे शांता, पर नहीं माने

प्रवीण को मनाने घर पहुंचे शांता, पर नहीं माने

Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण को मनाने घर पहुंचे शांता, पर नहीं माने
पालमपुर(कांगड़ा)। आखिर, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने पालमपुर से आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वे 23 अक्तूबर को अपना नामांकन भरेंगे। उनके घर पहुंचे कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देख उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है, जिससे भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार के घर ही भाजपा में बगावत के सुर उठ गए हैं।
विज्ञापन

प्रवीण के पालमपुर से टिकट लड़ने की बात सुन भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार भी उन्हें मनाने उनके घर पहुंचे, लेकिन शांता कुमार को भी कार्यकर्ताओं की खरी खोटी सुननी पड़ी है। सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक के समर्थकों ने यहां तक कह दिया है कि शांता जी, वह अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं, आप क्यों नहीं दे देते। उन्होंने शांता से साफ कहा कि पूर्व विधायक पालमपुर से चुनाव लडेंगे और वह आजाद ही चुनाव लड़ लेंगे। हालांकि, शांता ने कार्यकर्ताओं को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन, उनकी कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। कहा कि जिस व्यक्ति ने पांच साल पार्टी का पूरा कर्मठता से काम किया, उसे वह नहीं नकार सकते। लिहाजा, इस मौके पर भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा से अपने इस्तीफे दे दिए। यही नहीं पूर्व विधायक के समर्थन में आए कई कार्यकर्ताओं ने पैसे भी इकट्ठे किए। पूर्व विधायक ने शांता से कहा कि कार्यकर्ताओं को फैसला ही उनका आखिर फैसला है। चाहे, उन्हें इसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों नहीं देनी पड़े। उधर, शांता कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है, उसे प्रवीण समेत अन्य सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed