फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1200 trolleys of debris are being removed from the pond daily

Kangra News: तालाब से रोजाना निकाला जा रहा 1200 ट्रॉली मलबा

Wed, 21 May 2025 09:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 May 2025 09:54 AM IST
विज्ञापन
1200 trolleys of debris are being removed from the pond daily
राजा का तालाब में चल रही एतिहासिक तालाब को जीर्णोद्वार का काम। संवाद
राजा का तालाब (कांगड़ा)। फतेहपुर क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर राजा का तालाब अब जल्द ही एक आकर्षक झील का रूप लेगा। करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार कार्य पिछले दस दिनों से युद्धस्तर पर जारी है। प्रतिदिन 1200 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली मलबा तालाब के भीतर से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य में चार जेसीबी मशीन के साथ 30 ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाए गए हैं। मंगलवार को एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कार्यस्थल पर पहुंचकर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की जांच की और संतोष जताया। साथ ही कार्य को योजनाबद्ध ढंग से तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, पंचायत प्रधान सुशील कुमार, व्यापार मंडल प्रधान बलजीत बड़ोतरा, उपप्रधान विपन वर्मा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद के मार्गदर्शन में चल रहे इस जीर्णोद्धार अभियान के तहत प्रथम चरण में तालाब की सतह पर कब्जा जमा चुकी जलकुंभी और एलिगेटर बीड्स को मिट्टी सहित हटाया जा रहा है। इसके बाद तालाब के मध्य भाग में 15 फीट से अधिक गहराई देकर झील का आकार दिया जा रहा है। दूसरे चरण में सीवरेज जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण, चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण, और तीसरे चरण में झील को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed