फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   120 sheep and goats died due to lightning

Kangra News: बिजली गिरने से हुई 120 भेड़-बकरियों की मौत

Thu, 31 Jul 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 31 Jul 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
120 sheep and goats died due to lightning
शाहपुर (कांगड़ा)। बोह घाटी में भारी बारिश के दौरान दो दिन पहले देर रात बिजली गिरने से 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। पहले पंचायत को 90 के करीबी मवेशियों की मौत होने की जानकारी मिली थी लेकिन विभागीय टीम के मौके पर किए गए निरीक्षण में 120 भेड़-बकरियों की मौत की पुष्टि हुई है। यह घटना द्रोणेश्वर महादेव शिव मंदिर के पास हुई, जहां तीन भेड़ पालकों की 120 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। प्रभावित भेड़ पालकों में ग्राम पंचायत हार बोह के उत्तम चंद पुत्र गोदा राम गांव सपेड़ा, बुद्धि सिंह पुत्र चतरो राम गांव सपेड़ा कांगड़ा तथा नाथूराम पुत्र रोमी राम गांव भियोरा चंबा शामिल हैं।
विज्ञापन

नाथूराम ने बताया कि बिजली रात के समय गिरी थी और उन्होंने सुबह होते ही साथ लगते दूसरे डेरे में जाकर अपने साथी के साथ फोन के माध्यम से इसकी सूचना अपने गांव को दी। प्रशासन की तरफ से पशु चिकित्सक हरबंस सिंह, सुरेंद्र कुमार, एनिमल हसबेंडरी अटेंडेंट केवल राम और कर्ण सिंह की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मृत भेड़-बकरियों की संख्या गिनकर रिपोर्ट बनाई। स्थानीय युवाओं में अवदेश कौशल, रिहाडू राम, पंकज कुमार, राजू राम, सहित अन्य ने भी इस घटना में मदद की और प्रशासन की टीम के साथ मिलकर काम किया। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि ये मामला सरकार के ध्यान में लाया जाएगा और प्रभावितों को हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed