फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नए फोरलेन सर्वे पर एसडीएम ने मांगा जवाब

नए फोरलेन सर्वे पर एसडीएम ने मांगा जवाब

Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नए फोरलेन सर्वे पर एसडीएम ने मांगा जवाब
नए फोरलेन सर्वे पर एसडीएम ने मांगा जवाब
विज्ञापन

एनएचआई प्रोजेक्ट निदेशक से पूछा किस आधार पर बदला गया सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिमला-मटौर फोरलेन के ज्वालामुखी उपमंडल के ठेहडा से भड़ोली चौक नादौन पुल तक बदले गए सर्वे पर बिफरे सात पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांगों को देखते हुए एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा ने फोरलेन एनएचआई प्रोजेक्ट निदेशक बाईए राउत से पत्र लिखकर जल्द से जल्द जवाब मांगा है।

उन्होंने मांग की है कि किस से पूछकर सर्वे को बदला और नया सर्वे किया गया है। साथ ही किस के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई। एसडीएम ज्वालामुखी ने प्रोजेक्ट निदेशक से तुरंत इस पर जवाब मांगा है। इस बारे में एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने एक पत्र प्रोजेक्ट निदेशक को लिखकर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हकों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और उनकी हर बात सुनी जाएगी। किसी के साथ भी कोई ज्यादती नहीं की जाएगी। प्रोजेक्ट निदेशक के जवाब आने पर ही बाकी की बात का पता लगाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नए फोरलेन सर्वे के विरोध में ज्ञापन भेजा था और ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया था कि अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसी का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ज्वालामुखी ने कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed