{"_id":"5be1dca6bdec2269570707db","slug":"11541528742-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 किलो जलेबी, 20 किलो गंदा रिफाइंड किया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 किलो जलेबी, 20 किलो गंदा रिफाइंड किया नष्ट
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन में बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी अपनी छापामारी अभियान जारी रहा। मानकों पर खरा न उतरने वाले रंगों से बनाई गई लगभग 15 किलो रंगदार जलेबी नष्ट की गई, जबकि बार-बार इस्तेमाल किए जाने के कारण काले रंग में तबदील हो गए लगभग 20 लीटर रिफाइंड तेल भी फिंकवा दिया।
टीम ने मंगलवार को नगरोटा बगवां बाजार, चंगर क्षेत्र के बड़ोह, समलोटी, रढ, सुनेहड़, सरोत्री और मलां में हलवाइयों और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। उधर, बीएमओ सुशील शर्मा ने बताया कि पहले भी मिठाइयों में गुणवत्ता का ध्यान न रखने वाले हलवाइयों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को मिठाइयों और जलेबी में घटिया किस्म के रंगों का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई है। इससे पूर्व सोमवार को क्षेत्र की कई दुकानों में जांच करके लगभग 15 किलो मिठाई, 15 किलो खराब सब्जी और 10 किलो फल नष्ट किए थे।